न्यू एरा हॉस्पिटल में हुआ 10 महीने के बच्चे का सफल लिवर प्रत्यारोपण

नागपुर का रहने वाला 10 महीने का बच्चा मोहम्मद अब्बास बिलीअरी अट्रेसिया नाम की बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी में बच्चे के शरीर में जन्म के समय से ही पित्ताशय और  पित्त ले जानी वाली नलियाँ पूरी तरीक़े से नहीं बनी होती हैं और इसकी वजह से धीरे-धीरे बच्चे का लिवर फेल होने लगता है। अब्बास का लिवर ख़राब होने की वजह से उसको पीलिया था और उसके पेट में पानी भरा हुआ था । अपचन की वजह से उसका वजन सिर्फ़ 6 किलो था जो अपनी उम्र के नोर्मल बच्चों से कम था।

न्यू एरा हॉस्पिटल में डॉ राहुल सक्सेना से मिलने के पहले अब्बास के माता-पिता दिल्ली और मुंबई के कई बड़े अस्पतालों में परामर्श के लिए गए थे लेकिन उसकी कम उम्र और बहुत ही कम वजन होने की वजह से उन्हें ऑपरेशन के लिए मना कर दिया गया था। अब्बास के परिवार ने हताश होकर बच्चे के 6 महीने से ज्यादा जीवित रहने की उम्मीद छोड़ दी थी ।

न्यू एरा हॉस्पिटल में डॉ राहुल सक्सेना के नेतृत्व में आठ डॉकटरों की टीम ने 21 जून को इस  ऑपरेशन को अंजाम दिया।इसमें लिवर ट्रांसप्लांट ऐनेस्थेटिस्ट डॉ साहिल बंसल और डॉ आयुष्मा जेज़ानी, पीडीऐट्रिक हीपेटोलोजिस्ट डॉ निशु बंसल, नीओनेटोलोजिस्ट डॉ स्वप्निल भीसीकर और  पीडीऐट्रिक इंटेंसिविस्ट डॉ आनंद भुतड़ा शामिल थे । इस ऑपरेशन को पूरा होने  में लगभग 16 घंटों का समय लगा। अब्बास के माता-पिता का ब्लड ग्रूप अलग होने की वजह से दोनों ही लिवर डोनेशन के लिए योग्य नहीं थे। इसलिए अब्बास को लिवर डोनेशन करने के लिए उसकी मौसी सामने आयी। उसकी मौसी के शरीर से लिवर का बायाँ भाग काट के निकाला गया। डोनर को पाँचवें दिन ही छुट्टी दे दी गयी। अब्बास को दो हफ़्ते में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और वो अब घर पर पूरी तरह से स्वस्थ है।

ख़ास बात ये है की इस ऑपरेशन के खर्चे के लिए अब्बास के परिवार से किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं ली गयी। हॉस्पिटल ने इस ऑपरेशन का पूरा खर्चा विभिन्न एनजीओ और क्राउड फ़ंडिंग संस्थाओं  के माध्यम से इकट्ठा किया।

लिवर प्रत्यारोपण सर्जन डॉ राहुल सक्सेना ने बताया कि इतने छोटे बच्चे में लिवर प्रत्यारोपण की सर्जरी बेहद जटिल होती है क्योंकि बड़ी उम्र के डोनर से निकाले गए लिवर के भाग को साइज़ में छोटा करना पड़ता है ताकि उसे बच्चे के छोटे शरीर में फ़िट किया जा सके। इसके साथ ही बच्चों में रक्त की नसें बहुत छोटी-छोटी होती हैं और इनको जोड़ने में काफ़ी समय लगता है। नसें जोड़ने के बाद उनके अंदर खून की गुठलियाँ ना बने इसके लिए बच्चे को खून पतला करने की दवाई दी जाती है।

लिवर ट्रांसप्लांट ऐनेस्थेटिस्ट डॉ साहिल बंसल और डॉ आयुष्मा जेज़ानी ने बताया की इतने छोटे बच्चों में सूंघनी देना भी अपने आप में एक मुश्किल काम है। इन बच्चों की श्वास नलिका छोटी और बेहद नाज़ुक होती है और इतनी लम्बी सर्जरी के दौरान काफ़ी सजगता रखनी पड़ती है।

न्यू एरा हॉस्पिटल में पीडीऐट्रिक हीपेटोलोजिस्ट डॉ निशु बंसल ने कहा कि बच्चों में लिवर ट्रांसप्लांट के मामले चुनौतिपूर्ण होते हैं क्योंकि उनको शरीर के वजन के अनुसार दवाइयों की खुराक देनी होती है। इसके साथ ही ऑपरेशन के बाद अब्बास का अपना इम्यून सिस्टम उसके नए लिवर को रेजेक्ट ना करे इसलिए उसकी इम्यूनिटी कम करने के लिए स्पेशल दवाइयाँ दी जाती हैं। क्योंकि इम्यूनिटी कम होने से नए इन्फ़ेक्शन होने का ख़तरा बनेगा इसलिए कुछ सावधानियाँ रखनी पड़ेगी।

डॉ राहुल सक्सेना ने बताया कि अब्बास का नया लिवर ठीक तरीक़े से काम कर रहा है या नहीं ये देखने के लिए ट्रांसप्लांट टीम रेगुलर तरीक़े से उसका फ़ॉलो-अप रख रही है। इसके लिए ब्लड टेस्ट और सोनोग्राफ़ी करनी पड़ती है।

ट्रांसप्लांट के बाद के जीवन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए नीओनेटोलोजिस्ट डॉ स्वप्निल भीसीकर ने कहा कि एक सफल ऑपरेशन के बाद इन बच्चों का जीवन बिलकुल सामान्य हो जाता है और ये लम्बी उम्र बिता सकते हैं।

डॉ राहुल सक्सेना ने न्यू एरा हॉस्पिटल में सन 2018 में मध्य भारत का पहला लिवर प्रत्यारोपण किया था और तबसे अब तक उनकी टीम यहाँ पचास से ज़्यादा लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक कर चुकी है। छोटे बच्चों का लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा यहाँ शुरू होने के बाद अब इस क्षेत्र के मरीज़ों को इस जटिल सर्जरी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी ।

मॅनेजमेंट टीम, न्यूरा हॉस्पिटलचे डायरेक्टर डॉ आनंद संचेती कार्डियाक सर्जन, डॉ नीलेश अग्रवाल न्यूरो सर्जन, डॉ निधीश मिश्रा कार्डिओलॉजिस्ट यांनी रुग्णांसाठी क्राउड फंडिंगसह सर्व बाबतीत टीमला मदत केली.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई