निंबस हुक्का पार्लर पर छापा, संचालक पर मामला दर्ज

नागपुर: शहर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए नागपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन थंडर’ के अंतर्गत शंकरनगर स्थित निंबस लाउंज हुक्का पार्लर पर छापा मारा। मादक पदार्थ विरोधी दल द्वारा की गई इस कार्रवाई में हुक्का पार्लर संचालक के खिलाफ अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। खास बात इस छापामारी के दौरान संभ्रांत परिवार की युवतियां भी धुआं उड़ाते हुए लॉज में पुलिस के हाथ लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के करीब तीन बजे यह छापा मारा गया दरअसल पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि यह पार्लर रात भर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि यहां संभ्रांत परिवारों की युवतियां और आपराधिक प्रवृत्ति के युवक एकत्र होते हैं।
कार्रवाई के समय पार्लर का दरवाज़ा अंदर से बंद था, लेकिन भीतर का दृश्य चौंकाने वाला था। पूरा हुक्का पार्लर ग्राहकों से भरा हुआ था और उन्हें विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू से युक्त हुक्के परोसे जा रहे थे। छापे की खबर मिलते ही वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्राहकों को सख्त चेतावनी दी, जबकि संचालक समीर शेख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई गई है। बता दें कि कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक हुक्का पार्लर संचालक की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इस छापेमारी का नेतृत्व सहायक उपायुक्त सुनीता मेश्राम, वरिष्ठ निरीक्षक गजानन गुल्हाने और उनकी टीम ने किया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई