नागपुर मेट्रो के 3 दिवसीय खेल आयोजन की आज से शुरुआत

नागपुर. महाराष्ट्र मेट्रो इस साल अपना दसवां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज से तीन दिवसीय खेल महोत्सव की शुरुआत की गई है, जिसमें मैदानी और इनडोर खेलों को शामिल किया गया है। यह खेल आयोजन धनवटे नेशनल कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ है। इस खेल सप्ताह का आयोजन 18 फरवरी को नागपुर मेट्रो के 10वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है। आज महा मेट्रो के निदेशक (स्ट्रैटेजिक प्लानिंग) अनिल कोकाटे और निदेशक (वित्त) हरेंद्र पांडे के हाथों विधिवत दीप प्रज्वलन कर इस आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुधाकर उराडे, कुमकुम मिश्रा, पवन वर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, साईशरण दीक्षित, अभिजीत मंडल और नरेंद्र अहिर भी उपस्थित रहे। पिछले वर्ष आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे कर्मचारियों को महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डीकर द्वारा स्थापना दिवस के दिन मेट्रो भवन में सम्मानित किया गया था। इस साल आयोजित तीन दिवसीय खेलों में मैदानी खेलों में 25 क्रिकेट मैच और इनडोर खेलों में 153 बैडमिंटन, 52 टेबल टेनिस, 52 शतरंज और 114 कैरम मैचों का आयोजन किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में कुल 600 कर्मचारियों ने भाग लिया है। इसके अलावा, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इन आयोजनों से कर्मचारियों को अपने पसंदीदा खेलों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनमें नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई