नागपुर में NDPS टीम और गणेशपेठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नागपुर: नागपुर के गणेशपेठ पुलिस और NDPS टीम की संयुक्त कार्रवाई में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं। बताया जा रहा है कि तीनों तस्कर ट्रैवल बस से पहले गणेश पेठ बस स्टैंड पहुंचे और जैसे ही वह माल की डिलीवरी करने के लिए नागपुर के तस्कर का इंतजार कर रहे थे वैसे ही  इन तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार  यह छापा मार  कारवाई बीती रात गणेश पेठ बस स्टैंड के पास की गई। पुलिस को खबरी से सूचना मिली कि गणेशपेठ इलाके के राहुल कॉम्प्लेक्स परिसर में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर गणेश पेठ पुलिस की टीम ने क्राइम ब्रांच के NDPS पथक के साथ मिलकर एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी में कुशल सिंह सरदार सिंह सोदिया, संजय बगदीराम विश्वकर्मा और  हर्षल विलासराव बांते का समावेश है। हालांकि, इस गिरोह के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी भी तलाश की जारी है बताया जा रहा है कि ये आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और एक ट्रेवल बस से नागपुर पहुंचे थे। पुलिस ने मौके से 104 ग्राम एमडी मेफेड्रोन पाउडर, तीन मोबाइल फोन और  सहित 1.70 लाख रुपये का माल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी नशे के अवैध कारोबार में लिप्त थे और इस गिरोह का नेटवर्क शहर में फैले होने की आशंका है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े के तीन आरोपियों को आगे के कार्रवाई के लिए गणेश पेठ पुलिस के हवाले किया गया है
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई