नागपुर. हेलमेट की अनिवार्यता के खिलाफ आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने वेराइटी चौक में आंदोलन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और हेलमेट नियम के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया। आंदोलन में दुनेश्वर पेठे सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं ने सरकार से हेलमेट नियम में बदलाव की मांग की और कहा कि यह नियम आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। यह आंदोलन नागपुर शहर में हेलमेट नियम के खिलाफ बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।










