नागपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICRIPE-2025 का आयोजन

Desk news. नागपुर के शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के संयुक्त तत्वावधान में 23-24 जनवरी 2025 को “रिसर्च एंड इनोवेटिव पर्सपेक्टिव्स इन इंजीनियरिंग” (ICRIPE-2025) विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत और अन्य देशों के 200 से अधिक शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं से संबंधित कुल 170 शोध पत्रों को प्रस्तुत करने के लिए स्वीकार किया गया है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 50, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 34, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 28, कंप्यूटर साइंस के 37, और इलेक्ट्रॉनिक्स व टेलीकम्युनिकेशन के 21 शोध पत्र शामिल हैं। इनमें से 126 शोध पत्रों को सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा और 104 शोध पत्रों को ISTE, नई दिल्ली द्वारा इंडियन जर्नल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में प्रकाशित करने के लिए चुना गया है। इस सम्मेलन का उद्घाटन 23 जनवरी 2025 को इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. प्रतापसिंह काकासाहेब देसाई द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी नागपुर श्री डी.एन. नंदनवार, हेडस्प्रिंग इंक, फुलरटन, यूएसए के डॉ. सुदर्शन कुरवाडकर, जापान के तकनीकी सलाहकार डॉ. यासुयुकी निशिदा और BIS नागपुर के संयुक्त निदेशक श्री संदेश गोकनवार उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह 24 जनवरी को तकनीकी शिक्षा, नागपुर के सह-निदेशक डॉ. एम.बी. डायगव्हाणे और BIS के श्री संदेश गोकनवार की उपस्थिति में होगा। सम्मेलन में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉ. सुदर्शन कुरवाडकर, हेडस्प्रिंग इंक, जापान के तकनीकी सलाहकार डॉ. यासुयुकी निशिदा, CUNY CREST इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क के डॉ. तारेंद्र लाखनकर और BIS नागपुर के वैज्ञानिक श्री संदेश गोकनवार प्रमुख भाषण देंगे। इस सम्मेलन को BIS, AICTE, ISTE सहित नागपुर की विभिन्न प्रमुख कंपनियों और संगठनों का सहयोग प्राप्त है। नोवासिस ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, मिनार हाइड्रोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, स्पेक्ट्रम सर्विसेस, और ट्रायकनेक्ट इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड जैसे उद्योगों ने भी इस आयोजन को प्रायोजित किया है। सम्मेलन के तहत BIS और शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के मानक क्लब के सहयोग से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें 50 से अधिक पोस्टर्स प्रदर्शित किए जाएंगे। सम्मेलन से जुड़ी जानकारी प्राचार्य डॉ. आर.पी. बोरकर, संयोजक डॉ. एस.एन. खंते, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एस.बी. इंगोले और अन्य सदस्यों ने साझा की। अंत में, प्राचार्य ने सभी प्रायोजकों और आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई