नागपुर बनेगा मेडिकल रिसर्च हब

नागपुर। उपराजधानी को मेडिकल रिसर्च हब की नई पहचान मिलने वाली है। नागपुर में ‘वैरिएबल एनर्जी सायक्लोट्रॉन सेंटर’ (वीईसीसी) बनेगा। इसके लिए गठित कमेटी ने हाल ही में वीईसीसी कोलकाता का दौरा करके सभी बारीकियों की जानकारी ली। नागपुर में प्रस्तावित वीईसीसी में अत्याधुनिक अनुसंधान और चिकित्सा सुविधा होगी। इसका उद्देश्य कैंसर का उपचार, रेडियोआइसोटोप्स उत्पाद के साथ ही औद्योगिक व शिक्षा क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है। जल्द ही एक बैठक करके अगले चरण पर चर्चा होगी। साल के अंत तक भूमि आवंटन प्रक्रिया व डीपीआर तैयार होने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो महीने पहले नागपुर के महत्वपूर्ण संस्थान प्रमुखों की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर को वीईसीसी का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी। गठित कमेटी में नागपुर के मेडिकल, मेयो, वीएनआईटी, एम्स, एनसीआई के प्रमुख शामिल हैं साइक्लोट्रॉन एक प्रकार का कण त्वरक (पार्टिकल एक्ससेलेरेटर) होता है। इसका उपयोग रेडियोआइसोटोप्स के उत्पादन में होता है। यह कैंसर की पहचान और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा साइक्लोट्रॉन का उपयोग परमाणु अनुसंधान, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातुकर्म, खाद्य संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी होता है। नागपुर में स्थापित सेंटर में विदर्भ, मध्यभारत व मराठवाड़ा के कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं मिल सकेगी। यह सेंटर शहर सीमा से बाहर बनाया जाता है। इसकी स्थापना के लिए करीब 50 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसकी अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपए बतायी जा रही है। मिहान के आसपास यह सेंटर स्थापित होने की संभावना व्यक्त की गई है। 2026 में निर्माण शुरू करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।इस सेंटर से कैंसर उपचार में सुधार होगा। रेडियोआइसोटोप्स की स्थानीय उपलब्धता से पीईटी (पेट) स्कैन और रेडियोथेरेपी जैसे अत्याधुनिक उपचार सुलभ होंगे। वर्तमान में रेडियोआइसोटोप्स मुंबई या हैदराबाद से आयात किया जाता है। इससे पीईटी स्कैन महंगा होता है। यह सेंटर बनने से तकनीक, अनुसंधान और चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वीईसीसी सेंटर स्थापित करनेवाला नागपुर राज्य का दूसरा शहर होगा। देश भर में ऐसे गिने-चुने सेंटर हैं। कोलकाता में 2, मुंबई में 3, दिल्ली में 1 व इंदौर में 1 सेंटर है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई