यवतमाल. नागपुर तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ने टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नागपुर तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्णी तहसील के सुकली के पास प्रयागराज से लौट रही कार ने एक टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथ कार में मौजूद उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत महिला का नाम चिखली धाडेश्वर धाराशिव निवासी विमल बालचंद्र महामुने (67) है। गंभीर रूप से घायल लड़के का नाम राहुल बालचंद्र महामुने (35) है। वहीं, इस हादसे में दो अन्य महिलाएं और एक पुरुष मामूली रूप से घायल हुए हैं।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










