नववर्ष पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली में

गढ़चिरौली.  नए साल का पहला दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली जिले में बिताया। उनके नेतृत्व में खतरनाक नक्सली तारक्का समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आजादी के 77 साल बाद पहली बार अहेरी से गर्देवाड़ा तक बस सेवा का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने इस बस में यात्रा कर लोगों को प्रेरित किया। लॉयड कंपनी के विभिन्न उपक्रमों की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने 6200 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया, जिससे 9000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने लॉयड्स काली अम्मल अस्पताल और लॉयड्स राज विद्यनिकेतन सीबीएसई स्कूल का भी शुभारंभ किया, जहां 1200 छात्र शिक्षा प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने पेंगुंडा में जवानों और ग्रामीणों से मुलाकात की। यह इलाका बेहद दुर्गम माना जाता है। इस क्षेत्र का दौरा करने वाले वे पहले मुख्यमंत्री बने। तारक्का समेत 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। इनमें 8 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। इन पर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सरकारों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया था। सरकार ने इन सभी के पुनर्वास के लिए 86 लाख रुपये की सहायता प्रदान की। ग्रीन माइनिंग परियोजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे खनन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन कम होगा और खनिज परिवहन में ईंधन की बचत होगी। गोंडवाना विश्वविद्यालय के ऑस्ट्रेलिया के एक विश्वविद्यालय से करार के तहत खनन के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। सी-60 कमांडो ने क्षेत्र में जनता का विश्वास अर्जित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नक्सलियों में शामिल होने के लिए कोई युवा तैयार नहीं है। 2024 में अब तक 24 नक्सली मारे गए और 18 को गिरफ्तार किया गया है। पिछले 6 महीनों में 27 नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी की है। मुख्यमंत्री ने गढ़चिरौली को जल्द ही “स्टील सिटी” बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के समर्थन का उल्लेख करते हुए फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार माओवाद के खात्मे के लिए अन्य राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई