दो हजार का नोट बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Desk News. चलन में बंद हो चुके दो हजार रुपए के नोट महिलाओं और एजेंट को देकर उसे आरबीआई से उसके बदले में 500 रुपए की नोट लेकर चलन में लाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश सदर पुलिस ने किया है। गिरोह का कनेक्शन मध्यप्रदेश से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। सदर पुलिस ने नंदलाल गोवर्धन मौर्या (35) मरियम नगर बीएसएनएल आॅफिस के पास सीताबर्डी नागपुर, रोहित नागेश्वर बावणे (34) प्लाॅट नं. 158, प्रेम नगर झंडा चौक शांतिनगर नागपुर, किशोर रमेश बहोरिया (54) प्लाॅट नं. 302 साई सृष्टि अपार्टमेंट संत गजानन नगर झिंगाबाई टाकली नागपुर और जबलपुर का कारोबारी अनिलकुमार बाबूलाल जैन (56) दक्षिण मिलोनी गंज, थाना गोहेलपुर, जबलपुर म.प्र. निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार बाबूलाल जैन उक्त तीनों को 2 हजार रुपए की नोटें देता था। रोहित नागेश्वर बावणे मूंगफली बेचने का काम करता था। यह कुछ महिलाओं और पुरुषों के माध्यम से आरबीआई से 2 हजार के नोट बदलवाता था और उन्हें कमीशन के रूप में पैसे देता था। सदर पुलिस गिरफ्तार उक्त चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सदर थाने के डीबी स्क्वॉड के नायब सिपाही आशीष बहाल को पता चला कि आरबीआई चौक में एक मूंगफली विक्रेता 2 हजार रुपए के नोट देकर उसके बदले में 500 रुपए का नोट आरबीआई से ला रहा है। बहाल ने वरिष्ठ थानेदार मनीष ठाकरे को जानकारी दी। दरअसल, रोहित कुछ महिलाओं और पुरुषों को दो हजार रुपए के नोट दिया करता था। वे आरबीआई में आधार कार्ड दिखाकर बदले में 500 रुपए की नोट लाते थे। उनके आधारकार्ड उस मूंगफली विक्रेता के पास थे। रोहित उन्हें दो हजार के 10 नोट दिया करता था। बदलकर लाने के बाद 300 रुपए कमीशन देता था। रोहित सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने घटनास्थल से दबोच लिया। तलाशी लेने पर नंदलाल गोवर्धन मौर्या के पैंट की जेब से 500 रुपए के 120 नोट यानी करीब 60 हजार रुपए, रोहित नागेश्वर बावणे के पास से 2 हजार रुपए की एक नोट व 500 रुपए के 120 नोट यानी करीब 60 हजार रुपए, किशाेर बहोरिया के पास 500 रुपए की 160 नोट सहित करीब 80 हजार रुपए मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 2 हजार रुपए की नोटें उन्हें अनिल कुमार जैन देता था।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई