देवलापार स्थित ताज राइस मिल में 1.15 करोड़ रुपये की बिजली चोरी का पर्दाफाश

नागपुर. रामटेक तहसील के देवलापार स्थित ताज राइस मिल में 1 करोड़ 2 लाख 23 हजार 894 रुपये की बिजली चोरी का खुलासा महावितरण की उड़न दस्ते ने किया है। इसके साथ ही 13 लाख 10 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। यह विदर्भ में अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी का मामला है। इस संबंध में ताज राइस मिल के मालिक शफीक रीर अंसारी के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 (संशोधित 2007) की धारा 135 के तहत रामटेक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 30 दिसंबर 2024 को महावितरण के नागपुर शहर उड़न दस्ते के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता वैभव नारखेडे और उनकी टीम, जिसमें सहायक अभियंता एन. आर. बागडे, सहायक सुरक्षा अधिकारी व्ही. एस. बिसने, वरिष्ठ तकनीशियन एस. आर. यादव और मुमारी व्ही. के. बारलिंगे शामिल थे, ताज राइस मिल की बिजली आपूर्ति और उपकरणों की जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि तीन फेज के औद्योगिक बिजली मीटर और उसके टर्मिनल कवर पर सील नहीं थी। मिल पूरी क्षमता पर चल रही थी, लेकिन मीटर में कम बिजली खपत दिखाई दे रही थी। इनकमिंग सर्विस केबल की जांच में पता चला कि एक अतिरिक्त केबल मीटर को बायपास करके ट्रांसफॉर्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स से जुड़ी हुई थी। इस केबल के जरिए मिल को बिजली आपूर्ति हो रही थी, जिसकी रिकॉर्डिंग मीटर में नहीं हो रही थी।जांच में पाया गया कि पिछले 12 महीनों के दौरान मिल ने अवैध रूप से 4,90,032 यूनिट बिजली का उपयोग किया, जिससे महावितरण को 1.02 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा, समझौते के तहत 13.10 लाख रुपये का दंड लगाया गया। कुल मिलाकर 1.15 करोड़ रुपये का भुगतान मिल मालिक को करना होगा।महावितरण के उड़न दस्ते की इस बड़ी कार्रवाई की सराहना महावितरण के संचालक (संचालन) अरविंद भादिकर, कार्यकारी संचालक (सुरक्षा व अंमलबजावनी) अपर्णा गीते, नागपुर क्षेत्रीय निदेशक परेश भागवत, नागपुर परिमंडल के मुख्य अभियंता दिलीप दोडके और सुरक्षा विभाग के उपनिदेशक सुनील थापेकर ने की। यह कार्रवाई नागपुर शहर उड़न दस्ते के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता वैभव नारखेडे और उनकी टीम की सतर्कता और दक्षता का परिणाम है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई