दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन टनल में हादसा, 1 की मौत और 3 लोग घायल

 राजस्थान. राजस्थान के कोटा में एक निर्माणाधीन टनल में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. टनल का हिस्सा ढह गया और मलबे में दबकर एक श्रमिक की मौत व तीन अन्य घायल हो गए. यह ​अंडरकंस्ट्रक्शन टनल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है. घायलों को इलाज के लिए कोटा शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा रामगंज मंडी के मोड़क इलाके में बन रही टनल में हुआ. जानकारी के मुताबिक हादसे के समय मजदूर सुरंग में काम कर रहे थे. मजदूरों ने मलबे में दबे अपने साथियों को बाहर निकाला. हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मोड़क सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, फिर यहां से कोटा रेफर कर दिया गया. एनएचएआई के एईएन राकेश मीणा ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (दरा) के पास की पहाड़ियों के नीचे 4.9 किमी लंबी 8 लेन की टनल बनाई जा रही है. यह ग्रीन टनल होगी जिसके ऊपर से वन्यजीव, विशेष रूप से बाघ गुजर सकेंगे, जबकि नीचे से वाहन चलेंगे. यह टनल साउंडप्रूफ होगी. यानी इससे गुजरने वाली गाड़ियों की शोर बाहर नहीं आएगी, जिससे वन्यजीवों को कोई परेशानी नहीं होगी. टनल ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियरों की देखरेख में नवीनतम तकनीक से बनाई जा रही है, जिसके निर्माण में लगभग 1200 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इसे 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सुरंग का 3.3 किमी हिस्सा पहाड़ के नीचे और 1.6 किमी हिस्सा बाहरी हिस्से में कॉन्क्रीट और सीमेंट से तैयार की जाएगी. पहाड़ के नीचे दो समानांतर टनल बनाई जा रही हैं. एक टनल वाहनों के आने और दूसरी जाने के लिए होगी. प्रत्येक टनल चार-चार लेन की होगी. यह टनल मुकुंदरा टाइगर रिजर्व से 500 मीटर पहले शुरू होगी. सुरंग का हिस्सा ढहने से इलाके में अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त मजदूर निर्माण स्थल पर ब्रीफिंग के लिए इकट्ठा हुए थे.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई