डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया दीवाली का तोहफा, बूथ अध्यक्षों के सुझाव पर लगवाई 124 सोलर लाइटें

Dr .Rajesh Singh MLAरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देकर मॉडल सिटी के रूप में विकसित कर रहे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को दीवाली का विशेष उपहार देते हुए 124 सोलर लाइटें लगवाई हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डॉ. सिंह ने यह जानकारी स्वयं दी है। गौरतलब है कि ये सभी लाइटें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के भाजपा बूथ अध्यक्षों के सुझाव पर उनके द्वारा बताये गए स्थान पर लगवाई गयीं है। इस पहल से डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आम जनता के समग्र विकास और अन्त्योदय के लक्ष्य को पूरा करने में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को सम्मिलित कर संगठन को विशेष महत्व दिया है।

बता दें की डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। डॉ. सिंह ने विभिन्न योजनाओं और निधि के माध्यम से अपनी विधानसभा क्षेत्र में 1,000 से अधिक सोलर लाइटें स्थापित कराई, विभिन्न पार्कों में सोलर ट्री लगवाए और जनजागृति अभियान संचालित कर क्षेत्रवासियों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने अपने कार्यालय पर सोलर हेल्प डेस्क भी स्थापित कराई जिसका परिणाम ये रहा है कि सोलर सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लखनऊ शहर में अब तक सृजित 100 मेगावाट सोलर ऊर्जा में से 40 मेगावाट अकेले सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सृजित की गयी है।

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक द्वारा ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थापित कराये गए 135 ताराशक्ति केन्द्रों पर इको फ्रेंडली बैग्स भी बनवाये जा रहे है। विभिन्न ताराशक्ति केन्द्रों पर अब तक 20,000 से अधिक बैग्स बनवाये गए जिनमें 13,000 से अधिक बैग्स प्राइमरी स्कूल के बच्चों में वितरित कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया और प्लास्टिक बैग्स का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया है। विधायक डॉ. सिंह द्वारा निरंतर वृक्षारोपण अभियान भी संचालित किया जा रहा है, इस बार सावन महीने में विधायक द्वारा 200 से अधिक रुद्राक्ष के पौधे भी रोपे गए हैं

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई