डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल पार्क नारा के मुद्दे का समाधान होगा: मुख्यमंत्री

नागपुर. डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल पार्क, नारा को लेकर चल रहे मुद्दे पर जल्द ही समाधान निकलेगा। बचाव समिति के अध्यक्ष चंदू पाटिल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से रामगिरी में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यह मुद्दा उनके संज्ञान में है और जल्द ही संबंधित विभाग के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. मिलींद माने के माध्यम से उन्हें इस विषय की जानकारी मिली है और वे पालकमंत्री से चर्चा कर इसे सुलझाने की दिशा में कदम उठाएंगे। बैठक के दौरान चंदू पाटिल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे स्वयं आंदोलन स्थल का दौरा करें या कम से कम पालकमंत्री को भेजने का निर्देश दें। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पालकमंत्री को आंदोलन स्थल पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। “नारा पार्क का विकास जरूर किया जाएगा। हम पालकमंत्री से बात कर इस विषय को सुलझाएंगे,” मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह आश्वासन दिया। बचाव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर इंटरनेशनल पार्क नारा के विकास हेतु एक ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में बताया गया कि उत्तर नागपुर एक पिछड़ा क्षेत्र है, और यदि नारा पार्क का निर्माण होता है तो यह विकास और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। इस परियोजना से गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बैठक के दौरान शिष्टमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य थे – एडवोकेट शैलेश नारनवरे, गौतम पाटिल, दिलीप तांदले, शशिताई चालखुरे, यमुनाबाई रामटेके, रेखा खोब्रागडे, वानिता वालदे, अजय खोब्रागडे, अल्का रक्षित, विजय पाटिल आदि। इस बैठक के बाद स्थानीय नागरिकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल पार्क नारा का निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्र के लोगों को इससे लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई