जम्मू से 75 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंची फ्लाइट

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया है. खूबसूरत वादियों में घटी इस दिल दहला देने वाली वारदात में 26 बेगुनाह पर्यटकों की जान चली गई. वहीं दूसरी ओर इस हमले के बाद गुरुवार तड़के जम्मू से एक विशेष विमान के जरिए 75 पर्यटकों को मुंबई लाया गया. इन लोगों के चेहरे पर घर लौटने की राहत थी, मगर आंखों में उस खौफ की झलक भी साफ देखी जा सकती थी, जो उन्होंने कश्मीर की धरती पर देखा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है. इस घटना के बाद जब 75 पर्यटक मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो शिवसेना के विधायक मंगेश कुडालकर और राहुल कनाल ने इन यात्रियों का स्वागत किया. सुबह करीब साढ़े चार बजे जब पर्यटक बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर घर लौटने की राहत तो थी, लेकिन आंखों में खौफ भी था. एक पर्यटक ने बताया कि वे हमले से कुछ ही मिनट पहले उस इलाके से निकले थे, जहां हमला हुआ. उन्होंने कहा कि पहली बार लगा कि धरती का स्वर्ग कहलाने वाला कश्मीर अब डर का दूसरा नाम बन चुका है. हम सिर्फ घर पहुंचना चाहते थे.एक अन्य पर्यटक ने कहा कि नाम पूछकर मारना बेहद गलत है. कश्मीरी लोग अच्छे हैं, लेकिन इस हमले का असर उनकी जिंदगी पर भी पड़ेगा. अब होटल खाली हैं, और पर्यटक लौट गए हैं.कई यात्रियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी, हर जगह सेना और CISF के जवान मौजूद थे. जाम में फंसे रहे, लेकिन अब मुंबई पहुंचकर थोड़ा सुकून है. राहुल कनाल ने कहा कि पूरा देश इस दर्दनाक हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ है. हम हमेशा बड़े भाई का फर्ज निभाते रहे, लेकिन अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है.हर साल लाखों लोग कश्मीर की खूबसूरती देखने पहुंचते हैं, लेकिन आतंकियों की इस नापाक हरकत ने न सिर्फ 28 परिवारों की खुशियां छीन लीं, बल्कि उन कश्मीरी लोगों की भी रोजी-रोटी छीन ली, जिनका घर पर्यटकों से चलता था.

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई