चुनाव में एसटी की 230 बसें, 2 दिन रहेगी व्यस्त, नियमित यात्रियों को हो सकती है परेशानी

नागपुर. 20 नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में एसटी महामंडल की 230 बसें लगी हैं। जो 19 नवंबर की सुबह से 20 नवंबर की शाम तक व्यस्त रहनेवाली है। ऐसे में नियमित सफर करने वाले यात्रियों को बसों का जबरदस्त टोटा सहना पड़ेगा। क्योकि एसटी महामंडल के पास केवल 430 बसे है, ऐसे में 230 बसे व्यस्त रहने पर प्रति दिन 25 हजार से ज्यादा यात्री जो इन बसों पर निर्भर रहते है, उन्हें जबरदस्त बसों का टोटा सहना पडेगा। 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। ग्रामीण इलाकों में भी चुनाव प्रक्रीयां विभिन्न बुथ पर रखी गई है। जिसके लिए बडी संख्या में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। बूथ पर सुबह आने से लेकर ईवीएम मशीन को एक जगह से निर्धारित जगह तक पहुंचाने के लिए हर बार की तरह इस बार भी राज्य मार्ग परिवहन महामंडल की एसटी लाल बसों को प्राथमिकता दी थी।
नागपुर विभाग से कुल 230 बसों को 19, 20 दो दिन के लिए बुक किया गया है। जिसके लिए प्रति किमी 50 रुपए किराया भी दिया जानेवाला था। हालांकि इससे पहले हुए चुनाव प्रक्रिया में कम बसों की जरूरत लगी थी, लेकिन इस बार विभाग अंतर्गत 230 बसों को बुक किया गया है। यह बसें ग्रामीण इलाकों में लगाई जानेवाली है। शहर के लिए स्टार बसों के कंधों पर जिम्मा दिया गया था। वही जिले का जिम्मा एसटी बसों पर है। आंकड़ों के अनुसार 60 बसों को हिंगणा में कामठी-मौदा में 58 बसें, सावनेर में 17 बसें, उमरेड में 38 बसें, रामटेक में 25 बसे लगी है। इन बसों को पोलिंग बूथ तक कर्मचारियों को पहुंचाने से लेकर वहां से उन्हें ईवीएम मशीनों के साथ वापिस अपनी जगहों पर छोड़ना है।

नियमित यात्रियों को हो सकती है परेशानी
चुनाव प्रक्रिया में एसटी बसों का जाने से नियमित बसों पर निर्भर रहनेवाले यात्रियों के लिए विभाग में केवल 2 सौ बसें होंगी। इन बसों पर प्रति दिन 25 हजार के हिसाब से यात्री निर्भर रहनेवाले हैं। ऐसे में उन्हें बसों का घंटों इंतजार करना पड़ सकता है। खासकर अमरावती, चंद्रपुर, नरखेड, बल्लारशाह, वरूड आदि की ओर जानेवाले यात्रियों को बसों की कमी पड़ सकती है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई