नागपुर. नागपुर जिले के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक (पुलिस) अजय कुमार ने आज मीडिया प्रमाणीकरण एवं नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का दौरा कर कामकाज का निरीक्षण किया। जिला सूचना अधिकारी और मीडिया प्रमाणीकरण एवं नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी विनोद रापतवार ने उन्हें इस कक्ष के कामकाज की जानकारी दी। इस दौरान सूचना अधिकारी अतुल पांडे, सहायक पुलिस निरीक्षक विवेक लामतुरे समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। चुनावी कार्यों के संदर्भ में अजय कुमार ने सी-विजिल, मीडिया प्रमाणीकरण और नियंत्रण कक्ष का दौरा कर कक्ष प्रमुखों को सतर्कता संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कामकाज की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। सी-विजिल ऐप पर आई शिकायतों का आकलन, उनकी कार्यवाही और कक्ष का दौरा कर समस्त गतिविधियों का निरीक्षण किया।










