गुजरात-हैदराबाद मैच में बवाल, अंपायर से दो बार भिड़ गए कप्तान शुभमन गिल

DESK NEWS. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटन्स (GT) शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 38 रनों से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी सातवीं जीत हासिल की. 2 मई (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 225 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 20 ओवर्स में छह विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी. गुजरात-हैदराबाद मैच में अंपायर्स के फैसले पर विवाद भी हुआ. इसके केंद्र में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल रहे. इस मैच में दो मौकों पर शुभमन गिल अंपायर से बहस करते दिखे. पहली बार शुभमन गिल ने उस समय आपा खोया, जब वो रनआउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. यह वाकया गुजरात टाइटन्स की पारी में 13वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुआ. उस ओवर में स्पिनर जीशान अंसारी की आखिरी गेंद को जोस बटलर ने लेग साइड में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन बॉल शॉर्ट फाइन लेग की ओर अंदरूनी किनारा लेकर गई. ऐसे में शुभमन गिल और बटलर रन लेने के लिए दौड़ पड़े. उस एरिया में मौजूद हर्षल पटेल ने गेंद को तेजी से कलेक्ट किया और स्ट्राइकर एंड पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन को दिया. हालांकि रन आउट करने की कोशिश में क्लासेन का दस्ताना भी स्टम्प से लगा, साथ ही गेंद पर भी स्टम्प पर हिट हुई.
शुभमन गिल क्रीज से बाहर थे, लेकिन ये पूरी तरह स्पष्ट नहीं था कि हेनरिक क्लासेन के दस्ताने ने बेल्स गिराया या गेंद के स्टम्प पर लगने से गिल्लियां गिरीं. टीवी अंपायर माइकल गॉफ ने कई फ्रेम देखने के बाद शुभमन गिल को आउट करार दिया. रिव्यू के दौरान शुभमन शांत और संयमित थे, लेकिन आउट होने के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा. शुभमन जब बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचे, तो उन्होंने वहां मौजूद चौथे अंपायर से इस पूरे मामले पर बहस की. मैच ऑफिशियल्स से दूसरी बार शुभमन की बहस सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग्स के दौरान हुई. 14वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की चौथी गेंद फुलटॉस रही, जो सीधे अभिषेक शर्मा के पैड पर टकराई. गुजरात के खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने नॉटआउट करार दिया. ऐसे में बॉलिंग टीम ने डीआरएस लेने का फैसला किया. बॉल ट्रैकिंग में पाया गया कि गेंद विकेट को हिट करेगी, लेकिन उसका इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल होता. ऐसे में अभिषेक शर्मा आउट होने से बच गए. बॉल ट्रैकिंग में गड़बड़ी के चलते ये नहीं दिखा कि गेंद कहां पिच हुई, बस इम्पैक्ट और विकेट्स दिखे. शुभमन गिल शायद इसी बात से नाराज थे कि बॉल ट्रैकिंग में गेंद की पिचिंग नहीं दिखाई गई. यदि गेंद लेग-स्टम्प से बाहर पिच हुई होती, तो गुजरात को रिव्यू गंवाना पड़ता. गिल की इस मसले पर कुछ देर तक अंपायर से बहस होती है. इन सबके बीच अभिषेक शर्मा गुजरात टाइटन्स के कप्तान को शांत कराने की कोशिश करते हैं. शुभमन गिल ने इस मुकाबले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. शुभमन ने महज 38 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे. शुभमन ने इस दौरान साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 87 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. सुदर्शन ने 9 चौके की मदद से 23 गेंदों पर 49 रन बनाए. गुजरात टाइटन्स के लिए जोस बटलर ने भी 172.97 की स्ट्राइक रेट से 64 रनों की तूफानी पारी खेली.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई