नागपुर. नागपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एनडीपीएस पथक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानेपुरा चौक से 6.10 लाख रुपये की एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स और अन्य सामग्री जब्त की है।
दिनांक 6 दिसंबर को रात 1:30 से 3:30 बजे के बीच गंगाबाई घाट रोड स्थित मानेपुरा चौक पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान 22 वर्षीय यश दीपक इंगोले, निवासी मानेपुरा चौक, पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 59 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर, एक मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने घटना स्थल पर पंचनामा तैयार कर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया है। यश दीपक इंगोले को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि धीरज मलिक की तलाश जारी है। मामले की आगे की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स से संबंधित यह मामला एक बड़ी सफलता है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।










