खासदार सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, स्थानीय कलाकारों में उत्साह का माहौल

नागपुर. हनुमाननगर स्थित क्रीड़ा चौक के ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के मैदान में इन दिनों स्थानीय कलाकारों का उत्साह देखते ही बन रहा है। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव – 2024 के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से साकार इस महोत्सव का यह नौवां संस्करण है, जो 13 से 22 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तहत सुबह और शाम दो सत्रों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति नागपुरवासियों को देखने को मिलेगी। आयोजन स्थल पर 100 x 180 फीट का भव्य मंच तैयार किया गया है। सुबह के सत्र में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के लिए 80 x 170 फीट का अलग डोम भी बनाया गया है। इसके साथ ही लाइटिंग, साउंड सिस्टम, प्रवेशद्वार, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, और शौचालय जैसी सुविधाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

स्थानीय कलाकारों का जोरदार अभ्यास
संस्कार भारती के गायक, वादक और नर्तक कलाकारों के साथ-साथ बाल कला अकादमी के बाल कलाकार भव्य मंच पर अपने कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हुए हैं। कलाकारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

महोत्सव के मुख्य आकर्षण
इस साल के महोत्सव में कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें पद्मश्री अभिनेत्री काजोल, प्रसिद्ध हिंदी कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास, शास्त्रीय गायक-वादक निलाद्री कुमार, राकेश चौरसिया, तौफिक कुरैशी और ओजस आडिया, पॉप-रॉक संगीत समूह सनम बैंड, गायक उदित नारायण और संगीतकार विशाल मिश्रा शामिल हैं। मराठी कार्यक्रमों में 2000 कलाकारों की ‘अभंगवारी’ और ‘अभिजात मराठी’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इन कार्यक्रमों में अजित परब, मुग्धा वैशंपायन, सावनी रविंद्र, सोनिया परचुरे, संकर्षण क-हाडे, आनंद इंगले, मृण्मयी देशपांडे, भार्गवी चिरमुले, गिरीजा ओक जैसे मराठी कलाकार अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

मुफ्त पास की सुविधा
महोत्सव में प्रवेश के लिए पासेस निशुल्क उपलब्ध होंगे। इच्छुक दर्शक प्रचार सामग्री पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर* या [www.khasdarmahotsav.com](#) पर जाकर पास प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, पास महाविद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे से उपलब्ध होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खामला स्थित जनसंपर्क कार्यालय में भी ये पास सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वितरित किए जाएंगे। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति ने नागपुरवासियों से इस भव्य महोत्सव में भारी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई