कांग्रेस से 60 साल का हिसाब मांगें: नितिन गडकरी

नागपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मतदाताओं से कहा कि जो स्वयं की ताकत पर चुनाव में नहीं जीत सकते, वे जातिगत राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पिछले दस वर्षों में जाति-धर्म से ऊपर उठकर नागपुर शहर की समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 60 सालों में जो नहीं कर पाए, वह बीजेपी ने एक ही दशक में करके दिखाया है। गडकरी ने दक्षिण, पूर्व और मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने शहर के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, “नागपुर में पानी की समस्या हल हो गई है। आज 75% नागपुर वासियों को 12 से 24 घंटे पानी मिल रहा है।”

अब कहाँ गए कांग्रेस वाले?

उन्होंने पिछले वर्ष अंबाझरी तालाब के ओवरफ्लो होने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि कंक्रीट की सड़कें होने से पानी घरों में आया। इस साल भी बारिश हुई, लेकिन पानी नहीं भरा। उन्होंने कहा, “जो जीवन में काम नहीं कर सके, वे लोगों पर उंगली उठाते हैं।”

कांग्रेस ने बार-बार संविधान बदला

गडकरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने बार-बार संविधान को बदला है, जबकि बीजेपी ने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कांग्रेस झूठ फैलाए तो उन पर विश्वास न करें।

मोहन मते ने लोगों की समस्याएँ हल कीं

गडकरी ने कहा कि विधायक मोहन मते अपने कार्य के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं और उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान किया है।

कृष्णा खोपड़े की पहचान ‘कार्य सम्राट’

गडकरी ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में पूर्व नागपुर का चेहरा बदला है और कृष्णा खोपड़े को ‘कार्य सम्राट’ के रूप में पहचाना जा रहा है।

मध्य नागपुर की जनता प्रवीण दटके के साथ

उन्होंने मध्य नागपुर को अपना परिवार बताया और कहा कि यहां की जनता ने हमेशा बीजेपी का समर्थन किया है और अब प्रवीण दटके के साथ मजबूती से खड़ी है।

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, जिनमें माजी सांसद डॉ. विकास महात्मे, माजी सांसद अजय संचेती, बीजेपी नेता संजय भेंडे और राष्ट्रवादी (अजीत पवार गुट) के शहराध्यक्ष प्रशांत पवार शामिल थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई