बीजेपी आरक्षण खत्म नहीं करेगी: उप-मुख्यमंत्री फडणवीस

नागपुर. लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी ने एससी, एसटी लोगों को बीजेपी सरकार आरक्षण रद्द करने वाली हैं। इस तरह का झूठा प्रचार कर भले ही सफलता हासिल की। वहीं हमारे कार्यकर्ता इस झूठे प्रचार को नाकाम करने में सफल नहीं हुए। सच्चाई यह है कि, डॉ. भीमराव आंबेडकर ने रिजर्वेशन की कालावधि मर्यादा सिर्फ 50 साल तक ही रखी थी। केंद्र में जब बीजेपी सत्ता में थी तब प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी ने रिजर्वेशन की कालावधि को आगे बढ़ाया था। बीजेपी कभी भी आरक्षण को खत्म नहीं करेगी। यह विश्वास जनता को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिलाया। वे रविवार को सावनेर के प्रसंग सभागृह में आयोजित भाजपा जिला कार्यकारिणी अधिवेशन में बोल रहे थे। विरोधियों के दुष्प्रचार से लोकसभा चुनाव में सिर्फ 3 प्रतिशत वोट कम मिलने से तकरीबन 20 सीटों का नुकसान हुआ। अब यह 3 फीसदी वोट लाड़ली बहन योजना के माध्यम से मिलने की उम्मीद भी फडणवीस ने व्यक्त की। नागपुर जिले की 6 विधानसभा पर भाजपा का परचम लहराने कार्यकर्ताओं ने अभी से भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे ने जिप में हुए करोड़ों के घोटाले का लेखा-जोखा सुनाया। भाजपा नेता रामराव मोवाड़े ने कार्यकर्ताओं से अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुटकर भाजपा सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि, लाड़ली बहन योजना बंद करने विरोधी पार्टी के लोग हाईकोर्ट पहुंचे थे, मगर नाकामयाब रहे। चरणसिंह ठाकुर, उमरेड के पूर्व विधायक पारवे रामटेक के पूर्व विधायक डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी, अशोक मानकर, विधायक टेकचंद सावरकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामराव मोवाड़े, पूर्व नगराध्यक्ष एड. अरविंद लोधी, एड.प्रकाश टेकाड़े, पूर्व जिप सदस्य विजय देशमुख, अशोक तांदुलक , तहसील अध्यक्ष मंदार मंगले, पिंटू सातपुते शहराध्यक्ष राजू घुगल आदि उपस्थित थे। प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने रखी। संचालन भाजपा नेता रामराव मोवाड़े ने एवं आभार पूर्व नगरसेवक विजय देशमुख ने माना। सफलतार्थ रवीन्द्र ठाकुर, विलास ठाकरे, जीतू फुलवार, दिवाकर नारेकर, बापू सुरे मनीष खंगारे, महेश चकोले, शालिक मोहतुरे, दिनेश ठाकरे, अनिल निधान, धनराज देवके, राधेश्याम उलमाले आदि ने प्रयास किया।

सावनेर में कांग्रेस और काटोल में अनिल देशमुख को हराउंगा: आशीष देशमुख
पूर्व विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने कहा कि, जब तक 1444 करोड़ पूर्वमंत्री सुनील केदार से सरकार वसूलती नहीं, तब तक ठिया आंदोलन शुरू रहेगा। साथ ही जिले भर में वसूली यात्रा निकालने की जानकारी देते हुए कहा कि, मुझे विधायक का टिकट मिले या नहीं, लेकिन सावनेर विधानसभा में कांग्रेस व काटोल से अनिल देशमुख को हराऊंगा।

उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस
उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई