एमपीएससी परीक्षा में ‘महाज्योती’ की मैत्रेयी जमदाड़े बनीं राज्य में बालिकाओं में टॉपर

Nagpur. महात्मा ज्योतिबा फुले शोध और प्रशिक्षण संस्थान (महाज्योती), नागपुर द्वारा दिए जा रहे उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम सामने आया है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की 2022-23 की ‘इतर मागास बहुजन कल्याण अधिकारी’ (राजपत्रित) पद की परीक्षा में महाज्योती की छात्रा मैत्रेयी अविनाश जमदाड़े ने बालिकाओं में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मैत्रेयी जमदाड़े ने यह सफलता महाज्योती द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता से हासिल की है। संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश खवले ने बताया कि पुणे निवासी मैत्रेयी ने सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित होकर अपने सपनों को साकार किया। मैत्रेयी को महाज्योती की योजनाओं का लाभ मिला, जिसमें पुणे के एच. वी. देसाई स्पर्धा प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग शामिल था। मैत्रेयी ने मुख्य परीक्षा में 119 अंक और साक्षात्कार में 50 में से 35 अंक हासिल किए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय महाज्योती और एच. वी. देसाई केंद्र के मार्गदर्शन को दिया। मैत्रेयी ने कहा कि महाज्योती ने ओबीसी, वीजेएनटी, और एसबीसी वर्ग के छात्रों को शिक्षा और वित्तीय सहायता देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य किया है।

प्रशिक्षण की सफलता का प्रमाण: सावे
इतर मागास बहुजन कल्याण विभाग के मंत्री और महाज्योती के अध्यक्ष अतुल सावे ने मैत्रेयी की सफलता को संस्थान के उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि महाज्योती के छात्रों की सफलता हर साल बढ़ रही है, और मैत्रेयी की यह उपलब्धि सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। महाज्योती के प्रकल्प संचालक कुणाल शिरसाठे ने सभी माध्यमों से इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने का अनुरोध किया है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई