नागपुर. भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल ‘परिवर्तन’ के तहत महाराष्ट्र में 65.28 लाख से अधिक लोगों का जीवन स्तर बेहतर किया है। देशभर में इस पहल से 10.113 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 31 जिलों में यह पहल प्रभावी रूप से कार्यान्वित की गई है।
एचडीएफसी बैंक ने परिवर्तन के तहत छह प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है:
1. ग्रामीण विकास
2. शिक्षा प्रसार
3. कौशल प्रशिक्षण और आजीविका विकास
4. स्वास्थ्य और स्वच्छता
5. आर्थिक साक्षरता और समावेशन
6. प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
महाराष्ट्र में, ग्रामीण विकास, शिक्षा प्रसार, और कौशल प्रशिक्षण तथा आजीविका विकास पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है, और इसका लाभ क्रमशः 49,685+ किसानों, 1 लाख+ विद्यार्थियों, और 74,470+ महिला उद्यमियों को हुआ है। एचडीएफसी बैंक ने औरंगाबाद, बीड, चंद्रपुर, हिंगोली, जालना, मुंबई, नागपुर, नांदेड, उस्मानाबाद, पालघर, पुणे, रायगड, रत्नागिरी, सांगली और ठाणे जिलों में विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया है। भंडारा, बुलढाणा, गडचिरोली, लातूर, नांदेड, नाशिक, उस्मानाबाद, परभणी, सातारा, वर्धा, वाशीम और यवतमाल जिलों में समग्र ग्रामीण विकास के तहत काम किया गया है। महाराष्ट्र के दुष्काळ प्रभावित क्षेत्रों में पानी की कमी और घटती जलस्तर के कारण गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है, जिसे जलवायु परिवर्तन ने और बढ़ा दिया है। इस संकट से निपटने के लिए परिवर्तन ने प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (NRM) कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें 1460 से अधिक जल और मिट्टी संरक्षण परियोजनाएं स्थापित की गईं। इसके तहत किसानों को जल प्रबंधन और भूमि संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने कोहेज़न फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से तुळजापूर तालुका के 12 गांवों में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम चलाया, जिससे 4000 परिवारों के 18,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। इसमें सौर ऊर्जा आधारित सड़क लाइट्स, जैविक खेती, जल संरक्षण प्रणालियाँ, और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बकरियों और मुर्गियों के पालन जैसे विभिन्न पहलें शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक के सीएसआर प्रमुख, नुसरत पठाण ने कहा, “हम देशभर में महत्वपूर्ण समस्याओं को हल करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। परिवर्तन के जरिए, हम समुदायों का जीवन सकारात्मक रूप से बदलने का प्रयास कर रहे हैं।” महाराष्ट्र के बैंकरिंग प्रमुख, तरुण चौधरी ने कहा, “हम समग्र और सुलभ बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। हमारी भूमिका केवल वित्तीय मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि हम समुदायों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैं।” एचडीएफसी बैंक ने मार्च 2023 तक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 945.31 करोड़ रुपये खर्च किए और 10.113 करोड़ लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।











