उमस और गर्मी से परेशान नागपुरकरों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश का जताया अनुमान

नागपुर: चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान नागपुर वासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक नागपुर में तेज बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दो दिनो तक तेज आंधी और छीटों के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। हालांकि, इसी के साथ भी कहा कि, इसके बाद जिले में तेज धूप पड़ेगी। और तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा। मौसम विभाग की माने तो नागपुर में 17 से 21 जून के बीच तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. आगामी 24 घंटे में विदर्भ, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसूनी बादलों के फिर से सक्रिय होने का अंदाजा भी जताया गया है. हालांकि कई बार देखने में आया है कि मौसम की भविष्यवाणियां फेल हुई हैं. वर्तमान में पूर्व मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल तक द्रोणिका तैयार हुई है. साथ ही दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हुआ है. जिसकी वजह से महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में तैयार हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी मध्य भारत के मौसम पर देखा जा सकता है. नागपुर में जून महीने में गर्मी बहुत परेशान कर रही है. इस महीने पारा 44.2 डिग्री पर जा पहुंचा था. जबकि नवतपा के दौरान एक बार भी पारा नागपुर में 40 डिग्री के आंकड़े को पार नहीं कर सका. जून में पड़ रही गर्मी ने बेहाल कर दिया है. गढ़चिरोली में 28 मई को मानसूनी बादल पहुंचे. उसके बाद से मानसून के बादल ऐसे कमजोर पड़े कि आगे बढ़ नहीं पाए. 14 व 15 जून को सक्रिय होने का अनुमान था. लेकिन वो भी फेल रहा. 18 दिनों से मानसूनी बादल एक ही रेखा पर अटके हुए हैं. जानकारों की मानें तो 16 या 17 जून से फिर से विदर्भ के अन्य हिस्सों में मानसूनी बादल आगे बढ़ सकते हैं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई