उमरेड वनक्षेत्र में मिला युवा बाघ का शव, क्षेत्रीय संघर्ष से मौत की आशंका

नागपुर. उमरेड उपवन क्षेत्र के मांगरूड और बोटेझरी नियतक्षेत्र की सीमा से सटे बोटेझरी नियतक्षेत्र में एक बाघ का आंशिक रूप से कटा हुआ पैर मिलने की सूचना वन विभाग को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दक्षिण उमरेड वनपरिक्षेत्र के वनकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी। घटनास्थल की जांच करने पर शव compartment क्रमांक 356 के आरक्षित वन क्षेत्र के एक नाले के किनारे मिला। इसके बाद राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। दोपहर 2:30 बजे उपवनसंरक्षक डॉ. भारतसिंह हाडा, सहायक वनसंरक्षक मनोज अ. धनविजय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) के प्रतिनिधि कुंदन हाते, मानद वन्यजीव संरक्षक रोहित कारू, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समर्थ (उमरेड), डॉ. गिरीश गभने (भिवापुर), और डॉ. राजेश फुलसोंगे (TTC) की उपस्थिति में पंचनामा और अन्य प्रक्रिया पूर्ण की गई. बाद में बाघ का शवविच्छेदन (पोस्टमॉर्टम) किया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार बाघ की अवैध शिकार की कोई संभावना नहीं जताई गई है। उसके सभी अंग जैसे खाल, नाखून, दांत, पंजे, पूंछ और मूंछ सुरक्षित अवस्था में पाए गए हैं। शरीर पर बिजली के झटके या किसी अन्य यातना के कोई निशान नहीं मिले। हालांकि शरीर के कुछ हिस्से खाए गए थे और शव को लगभग 100 से 150 मीटर तक घसीटकर ले जाने के निशान मिले हैं। इन तथ्यों के आधार पर प्राथमिक अनुमान लगाया गया है कि यह मामला दो बाघों के बीच हुए क्षेत्रीय संघर्ष (Territorial Fight) का हो सकता है, जिसमें यह युवा नर बाघ मारा गया। मृत बाघ की उम्र लगभग 15 से 18 महीने बताई जा रही है। वन विभाग ने इस घटना को लेकर वनगुन्हा (Forest Offense) दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच सहायक वनसंरक्षक मनोज अ. धनविजय द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई