इलेक्शन कमिशन के दो वाहनों की तोडफोड, मतदान होने के बाद आया हिंसक मोड़

नागपुर. तगड़े बंदोबस्त के बावजूद शहर में हिंसक घटना हो गई। हार के डर से बौखलाए बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए हैं। जिससे इलेक्शन कमिशन के दो निजी वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई है। आरोप है कि कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेलके और उसके समर्थकों ने यह हमला किया है। उसके विरोध में बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण दटके के समर्थकों ने कोतवाली थाने का घेराव किया। कार्रवाइ की मांग की है। एहतियातन शेलके के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आला पुलिस अधिकारी दंगा निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे थे। किला रोड महल के बूथ क्र.267 और 268 का मतदान खत्म होने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे के दौरान इलेक्शन कमिशन के लोग अतिरिक्त ईवीएम मशिनों को कार क्र.एमएच 19 बीयू 6027 और एमएच 31 सीपी 3229 से ले जा रहे थे। उस दौरान बूथ का संबंधित अधिकारी किसी दस्तावेज की झेरॉक्स निकालने के लिए गया हुआ था। वाहन में मशिनों को देखकर कुछ लोगों ने वाहनों को घेर लिया। हालाकी वे कांग्रेस के लोग होने का बताया जा रहा है। उन्होंने नारे-निर्देशने करते हुए टायर जलाए और उक्त वाहनों पर पथराव किया। इससे बीजेपी के निखिल गाड़गील मामूली रुप से घायल हो गए है।
घटना में कुछ सरकारी कर्मचारी भी मामूली रूप से जख्मी होने का बताया जा रहा है, हालांकी उनके नाम पता नहीं चले है। इस बीच जंगल में लगी आग की तरह यह खबर फैलते ही प्रवीण दटके और उसके समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। विवाद और आरोप-प्रत्यारोप से कुछ लोगों की पिटाई की गई है। उसके बाद भीड़ कोतवाली थाने पहुंची। इसका पता चलते ही सह पुलिस आयुक्त निसार तांबोली,अपराध शाखा के मुखिया राहुल माखनिकर,उपायुक्त महक स्वामी,सहायक उपायुक्त अभिजीत पाटील आदी सह दल-बल दंगा निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। माहौल बिगड़ने का डर होने से भीड़ को सख्ती से खदेड़ा गया है। उसके बाद भी भीड़ बड़कस चाौक में जमा रही। इस बीच निखिल ने बंटी और उसके समर्थकाें के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होना बाकी था।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई