आर्किड्स स्कूल में देश का सबसे बड़ा एस्ट्रोनॉमी फेयर ‘गो कास्मो’ शुरू

Nagpur. देश के अग्रणी स्कूल चेन, आर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल ने नागपुर में देश के सबसे बड़े एस्ट्रोनॉमी फेयर “गो कास्मो” का भव्य आयोजन किया। तीन दिन तक चलने वाले इस अंतरिक्ष मेले का उद्देश्य छात्रों और युवाओं में अंतरिक्ष के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। यह आयोजन 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक कोराडी रोड स्थित स्कूल कैंपस में हो रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लाइफ कोच डॉ. भूपेंद्र सिंह राठौर थे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, “गो कास्मो जैसे कार्यक्रम न केवल युवाओं के ज्ञान में वृद्धि करते हैं, बल्कि उन्हें बड़े सपने देखने और नई संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। यह भविष्य की चुनौतियों को समझने और स्वीकार करने की प्रवृत्ति को भी बढ़ावा देता है।” “गो कास्मो” का पहला सीजन बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, गुड़गांव, सोनीपत, जयपुर, जोधपुर और इंदौर जैसे शहरों में आयोजित हुआ था, जिसमें 30,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। नागपुर में आयोजित इस संस्करण में भी बड़े स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जैसे: एलिएन एनकाउंटर, प्लैनेटरी पोंडर, ग्रेविटेशनल जिम, कामेट क्राफ्टिंग, कास्मिक कोलाइडर, वरचुअल वॉयेजर, स्टैलर स्पेक्टेकल ,स्पिनिंग स्पेसशिप वर्कशॉप. इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अंतरिक्ष के आश्चर्यों से परिचित कराने का प्रयास किया गया है। आर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल मेहनाज पटेल ने कहा, “गो कास्मो हमारे छात्रों के लिए एक अनोखा अनुभव है। यह न केवल उनके विज्ञान के प्रति प्रेम को बढ़ाता है, बल्कि उनकी सोच और समझ को भी विकसित करता है।” नागपुर ज़ोनल हेड मोईन खान ने कहा, “यह फेयर बच्चों की रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को मजबूत करता है। यह एक ऐसा मंच है, जो अंतरिक्ष से जुड़े ज्ञान को रोचक तरीके से प्रस्तुत करता है।” “गो कास्मो” भारत की नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत अंतरिक्ष शिक्षा और खोज को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस आयोजन के जरिए विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, ग्रह-तारों और ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने और खोजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल इस तरह की पहल से नई पीढ़ी को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रहा है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई