Nagpur. भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, लेकिन आधे दिन के कारोबार में ही बाजी पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी तूफानी तेजी के साथ भागते नजर आने लगे. एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 1200 अंक से ज्यादा उछल गया. तो दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का नफ्टी 390 अंक की तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया. इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 550 अंक तक फिसल गया था. इस बीच टाटा मोटर्स से लेकर अडानी पोर्ट्स तक के शेयर बाजार के हीरो बनकर उभरे. खास बात ये है कि दोपहर 1 बजे से पहले तक गिरावट का दौर जारी था, लेकिन फिर अचानक 5 मिनट में ही सेंसेक्स-निफ्टी रॉकेट बने नजर आए.
शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के साथ सेंसेक्स 81,000 के नीचे लुढ़क गया था. जी हां, बीएसई सेंसेक्स सुबह 9.15 बजे पर 81,354.43 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ मिनटों में ही ये पहले 250 अंक टूटा और अगले 15 मिनट में 560 अंक टूटकर 80,773 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी खुलने के साथ ही फिसलता चला गया. ये इंडेक्स 24,694.45 पर ओपन हुआ और फिर गिरकर 24,515 पर आ गया. बाजार में ये शुरुआती गिरावट दोपहर 1 बजते-बजते तेजी में तब्दील हो गई. लार्जकैप कंपनियों के शेयर, जो ओपनिंग में रेड जोन में थे अचानक भागते हुए ग्रीन जोन में कारोबार करने लगे. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1273 अंक चढ़कर 82,607 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. तो दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 390 अंकों की तेजी के साथ 25,057.65 पर पहुंच गया. इस दौरान स्टील, ऑटो और आईटी शेयरों ने बाजार को जोरदार सपोर्ट दिया. बात करें सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों के बारे में, तो टाटा मोटर्स शेयर (3.70%), HCL Tech Share (3.10%), अडानी पोर्ट्स शेयर (2.50%), इटरनल शेयर (2.10%), नेस्ले इंडिया शेयर (1.75%) और रिलायंस शेयर (1.50%) तक उछलकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मारुती, टाइटन, M&M, ICICI Bank, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, HDFC Bank और भर्ती एयरटेल के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे.
अब बात करें, ंडकप-स्मॉलकैप शेयरों की, तो मिडकैप कैटेगरी में लिंडे इंडिया शेयर (4.37%), KPI Tech Share (3.05%), एस बैंक शेयर (3%), मैगाओं डॉक शेयर (2.65%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे. तो वहीं स्मॉलकैप में नेलकासट Share (19.99%), BLSE Share (15.26%) और यात्रा शेयर (1.34%) चढ़कर कारोबार कर रहे थे.










